ताजा खबरेंबिहार

पश्चिम बंगाल के मजदूर मनेर में नहर से शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी!

मनेर(आनंद मोहन): शनिवार को मनेर थाना क्षेत्र के वाजितपुर – ताजपुर मोड़ पर मनेर पुलिस ने एक युवक का शव नहर से बरामद किया। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलते ही घटनास्थल लगी लोगों की भीड़। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के 20 वर्षीय जेहर अली शेख के रूप में हुई है। जो मनेर थाना के दरवेशपुर में मजदूरी करता था। घटना की सूचना मिलने पर मनेर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मनेर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मनेर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा की युवक की मौत कैसे हुई है। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों के द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन नहीं आया है। फिलहाल स्थानीय लोगों का कहना है कि टिल्हाड़ी मोड़ पर शराब का अड्डा जमवाड़ा लगा रहता है ,जिससे आम लोगों को आने जाने में शराबियों के गाली – गलौज का सामना करना पड़ता है। टिल्हाड़ी मुसहरी में अवैध शराब का कारोबार जारी है।

Related posts

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव