झारखण्ड

पत्रकार एसएस रूबी का देर रात हुआ निधन!

पलामू(न्यूज़ क्राइम 24): पलामू के वरिष्ठ पत्रकार एस.एस. रूबी का निधन हो गया। श्री रूबी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। डाल्टनगंज में नावाटोली में अपने घर पर अंतिम सांस ली। एस एस रूबी ने वर्ष 1975 से की पत्रकारिता की शुरुआत की थी। वर्तमान में हिंदी दैनिक थर्ड आई के प्रधान संपादक के पद पर कार्यरत थे। रांची एक्सप्रेस अखबार में उन्होंने जीवन काल का ज्यादा समय दिया। 2 सितंबर 1943 को जन्मे रूबी जी ने 30 नवंबर 2020 को अंतिम सांस ली। उनकी उम्र तकरीबन 77 वर्ष थी। वह अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र जसप्रीत आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार में पलामू जिला प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं जबकि छोटा पुत्र मनप्रीत सिंह लक्की आनंद मोटर में जीएम है। निधन की खबर मिलने के बाद से पत्रकारिता जगत के साथ साथ समाज के अन्य वर्ग में शोक व्याप्त है। लोग उनके आवास पर पहुंच कर रूबी जी पार्थिव शरीर के दर्शन कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना विश्वविद्यालय ने पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय शतरंज चैंपियनशिप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

पटना विश्वविद्यालय की शतरंज टीम ने इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में मारी बाजी

झारखंड में हजारों लोगों ने बाल विवाह मुक्त की ली शपथ

error: