बिहार

जोगबनी से कोलकाता के लिए 12 दिसंबर से चलेगी ट्रेन!

अररिया(चंदन कुमार): कोलकाता से जोगबनी के लिए अब लोगों को आने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, रेल प्रशासन ने कोलकाता से जोगबनी व जोगबनी से कोलकाता के लिए ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है । कोलकाता से ये ट्रेनें 11 दिसंबर को खुलेगी वही जोगबनी से कोलकाता के लिए 12 दिसंबर को ट्रेन खुलेगी । डिप्टी सीओएम ने इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया कोलकाता से सोमवार बुधवार व शुक्रवार को जोगबनी के लिए ट्रेन चलेगी, वही जोगबनी से मंगलवार गुरुवार व शनिवार को ट्रेन खुलेगी विदित हो कि अररिया जिले के लोगों को कोलकाता जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों के पास कटिहार व किशनगंज जाकर ही ट्रेन पकड़ने का एकमात्र विकल्प बचा था । कोरोना समय में रेलवे द्वारा ट्रेन देने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी ।

Related posts

अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक के लिए बिहार खनिज नियमावली में संशोधन को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति

राजधानी में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या!

छठ और सिंदूर पर भद्दा मजाक करने वाले कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR