बिहार

एसएसबी ने जप्त किया तस्करी का प्रतिबंधित गांजा, एक व्यक्ति गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी घूरना के जवानों ने रविवार को देर रात्रि करीब 10:30बजे गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर 7.50ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा.

इस बाबत बीओपी प्रभारी एस आई तरुण अदक ने बताया की 27 दिसम्बर रविवार देर रात्री करीब 10:30बजे सूचना मिली कि सीमा पीलर संख्या191/01/wp-15 के पास से नेपाल से घूरना जटवारा गाँव के निकट एक तस्कर कुछ प्रतिबंधित समान लेकर आ रहा है । सूचना पाते ही जवानों के साथ उक्त स्थान पर पहुंच कर तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाया वहीं तस्कर को तलाशी को तलाशी के बाद उसके पास से 750 ग्राम प्रतिबंधित गाजा बरामद हुआ, जिसे जप्त कर तस्कर सहित कैंप लाया गया.

तस्कर से पूछताछ करने पर अपना नाम मोहम्मद जरीफ पिता कलाप हुसैन,ग्राम जटवारा,वार्ड संख्या-13 थाना घूरना बताया है। जप्त गाजा सहित गिरफ्तार युवक की कागजी खानापूर्ति के बाद घूरना थाना पुलिस को आज सोमवार 28 दिसंबर को सुपुर्द किया। वहीं घूरना थाना अध्यक्ष लाल मोहर सिंह ने उक्त तस्कर को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा