ताजा खबरेंलाइफ स्टाइल

अभिनेत्री दिव्या भटनागर का कोरोना से निधन!

मुंबई(न्यूज़ क्राइम 24): टेलीविजन धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री दिव्या भटनागर का कोरोना से निधन हो गया है। वह पिछले कुछ हफ्तों से महामारी से जूझ रही थीं। वायरस की चपेट में आने के बाद नवंबर में अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती कराया था। वह महज 34 साल की थीं। बीते कुछ दिनों से दिव्या के वेंटिलेटर पर रहने की बात कही जा रही है। टीवी अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्जी ने अपनी करीबी मित्र दिव्या के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा है, “जब कोई किसी के साथ नहीं होता था, तो बस तू ही होती थी। दिवू तू ही तो मेरी अपनी थी जिससे मैं डांट सकती थी, रुठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी। मुझे पता है कि जिंदगी तेरे लिए काफी मुश्किल हो गई थी, दर्द असहनीय हो गया था, लेकिन मैं जानती हूं कि तू अभी किसी एक अच्छे जगह पर होगी, जहां कोई दुख, दर्द, धोखा और झूठ नहीं है। मुझे तेरी याद आएगी और तू भी जानती है थी कि मैं तुझसे कितना प्यार करती थी, तेरी कितनी फिक्र रहती थी। बड़ी तू थी पर बच्ची भी तू ही थी।न्यूज़ फास्ट चाहता है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। जहां भी है वह अभी बस खुश रहे। “
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अलावा दिव्या ‘तेरा यार हूं मैं’, ‘उड़ान’, ‘जीत गई तो पिया मोरे’ और ‘विष’ सहित और भी कई कार्यक्रमों में काम कर चुकी हैं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना में बड़ी वारदात टली, पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को दबोचा

Heat Wave Alert: स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षा 8 तक 11:30 के बाद पाबंदी

पटना में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी घायल, 4 गिरफ्तार!

error: