उत्तरप्रदेश

सूदखोरों पर योगी का बुलडोजर चलने को तैयार!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): यूपी में अपराधियों के लिए योगीराज में बुलडोजर किसी खौफ से कम नहीं। यही वजह है कि बलिया में सूदखोरों के आतंक से आत्महत्या कर लेने वाले असलहा व्यापारी की मौत सूदखोरों के गले की फांस बनती जा रही है। बलिया सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में 13 आरोपियों में से दो आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर पुलिस ने सीधा अल्टीमेटम दे दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस ने माइक के जरिए अनाउंस किया कि 72 घंटे के अंदर अवैध तरीकों से बनाए गए मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाएगा । लिहाज़ा अवैध मकानों में रहने वाले किरायदार अपनी व्यवस्था कर ले। असलहा व्यापारी आत्महत्या मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है जिनमें से अभी तक तीन आरोपियों की ही गिरफ्तारी हो सकी है। इस दौरान सदर कोतवाल ने एलाउंसमेंट कर चेतवानी दी। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, नपा ईओ, सीओ सदर और भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Related posts

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय

error: