बिहार

प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा केक काटकर विश्व प्रेस आजादी दिवस धूमधाम से मनाया

नालन्दा(राकेश कुमार जिले): बिहारशरीफ प्रधान कार्यालय में आज नालन्दा प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा केक काटकर विश्व प्रेस आजादी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान क्लब के संरक्षक शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि पत्रकारिता का मूल धर्म ख़बरों के जरिये सच को सबके सामने लाना है। यह काम दिखने में जितना आसान लगता है, उतना ही कठिन भी है। ऐसे कई उदाहरण भी मिल जायेंगे। जहां पर पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर ख़बरों को जनता तक पहुंचाता है। वही संरक्षक विजय प्रकाश ने कहा कि पत्रकार कई बार तो अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचकिचाते हैं।

अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर काम करने वाले पत्रकारों की आवाज को कोई ताकत न दबा सके। इसके लिए उन्‍हें स्‍वतंत्रता मिलना बहुत जरूरी है। ताकि, वह जनता के बीच सच को मजबूती से रख सके। इसी उदेश्य से प्रेस स्‍वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। जबकि नालन्दा प्रेस क्लब के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि विश्‍व प्रेस स्‍वतंत्रता दिवस की शुरूआत 1991 में शुरू हुआ था। और यह शुरुआत अफ्रीका के पत्रकारों ने प्रेस की आजादी के लिए पहली बार अपनी आवाज बुलंद की थी। 03 मई को प्रेस की आजादी के सिद्धांतों को लेकर एक बयान भी जारी किया गया था।

Advertisements
Ad 1

इसे डिक्लेरेशन ऑफ विंडहोक के नाम से जाना जाता है। फिर दो साल बाद संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 1993 में पहली बार विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की थी। तभी से हर साल 03 मई को विश्‍व प्रेस स्‍वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान नालन्दा प्रेस क्लब के द्वारा अपने क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों क को कलम और नोटबुक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष संजीव राज,सचिब सूरज कुमार,कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी रजनीश किरण , कार्यालय प्रभारी शंकर कुमार सिन्हा,आरजू बक्स,मनीष कुमार, विनय शंकर उर्फ पिंकू जी,राजीव लोचन, संजीव कुमार बिट्टू, राजीब रंजन, श्याम किशोर भारती, राजीव रंजन पांडे, राकेश उर्फ जॉनी ,अभिषेक रंजन, पंकज कुमार, राकेश पासवान, डीकल कुमार, रविशंकर, सुशील कुमार सिन्हा, मो हसनैन आलम, अन्नू कुमार , नवीन कुमार ,रवि कुमार, बिपिन कुमार, मुकुलनाथ सिन्हा, आशुतोष कुमार, राजेश शर्मा, सुमन्त राज,बिकास कुमार,सुनील कुमार सहित अन्य पत्रकार शामिल थे।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: