बिहार

रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी अहम रहेगी

अररिया, रंजीत ठाकुर। फारबिसगंज के ऐतिहासिक रथ यात्रा महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी को बड़े पैमाने पर रहेगी जिनको लेकर आज दिन शुक्रवार को रथ यात्रा कार्यक्रम के उपाध्यक्ष मनोज सोनी की अध्यक्षता में फारबिसगंज राजेंद्र चौक स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के प्रांगण में महिला मंडली की बैठक आयोजित की गई l बैठक में उपस्थित भाजपा नेत्री लक्ष्मी रंजन, पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह,नीलिमा साह एवं संतोषी भगत ने बताई की फारबिसगंज के ऐतिहासिक रामनवमी रथ यात्रा को भव्य बनाने के लिए सनातन समाज की महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और हर घर जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगे।

Advertisements
Ad 1

वहीं मनोज सोनी ने कहा आगामी रविवार को दिन के 1:00 बजे महिलाओं की अहम बैठक बुलाई गई है जिसमें रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव पर अहम बातचीत होगी साथ ही रामनवमी रथ यात्रा का प्रचार प्रसार को लेकर माता बहने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे l बैठक में मौके पर उपस्थित रामनवमी रथ यात्रा कार्यक्रम के उपाध्यक्ष मनोज सोनी, पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह, भाजपा नेत्री लक्ष्मी रंजन, महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह, नीलिमा शाह, संतोषी भगत, सिमरन कुमारी, मंजू देवी,राधा देवी,पुष्पा देवी,सुषमा देवी,रूपा गुप्ता,रचना सिंह,पूनम कुमारी,राधा रानी,जूली देवी,उर्मिला तिवारी, धावी,ममता शाह,राजरानी सुमिरन,राधा देवी, पुष्पा देवी,पूनम देवी,गुड़िया कुमारी मौके पर उपस्थित थे l

Related posts

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सेंट कैरेंस हाई स्कूल के छात्रों ने मेदांता अस्पताल का किया शैक्षणिक भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को जाना

मदर्स इंटरनेशनल अकादमी में विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण, बच्चों ने लिया हरित जीवन का संकल्प

error: