बिहार

पुलिस ने 13.8 लीटर शराब के साथ चोरी का बाइक किया बरामद, एक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम को डूबरबन्ना गांव से सूचना के आधार पर 13.8 लीटर दिलवाले नेपाली नामक शराब के साथ चोरी का बाइक बरामद किया। मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा सूचना मिली थी कि नेपाल से एक व्यक्ति चोरी के बाइक से शराब लेकर बॉर्डर पार कर भारतीय क्षेत्र डुबरबन्ना गांव से कहीं और जाने वाला है। सूचना मिलते ही बल के साथ जांच अभियान चलाया गया। उसी दौरान ग्लैमर बाइक संख्या-बी-आर – भी-7737 को जांच करने पर डिक्की और सीट के नीचे से शराब बरामद हुआ। मौके से ही बाइक चालक रंजीत कुमार यादव (उम्र-23 बर्ष) पिता सोनेलाल यादव, ग्राम डुबरबन्ना ,थाना घूरना को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसपर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

error: