बिहार

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी के अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें आगामी 07 अप्रैल को स्व रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर आयोजित एक दिवसीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई एवं आयोजन समिति के सदस्यों के साथ पटना गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम का निरीक्षण किया गया।

उक्त अवसर पर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू एवं कार्यक्रम के संयोजक राजीव रंजन यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी एवं बतौर विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री श्री राम कृपाल यादव जी एवं सहकारिता एवं वन पर्यावरण मंत्री श्री प्रमोद चंद्रवंशी जी सहित अनेकों गणमान्य उपस्थित रहेंगे |

Advertisements
Ad 1

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने बताया की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ लगातार पांच वर्षो से समाजसेवी स्व रामबाबू राय जी के पुण्यतिथि पर महिला फुटबॉल का आयोजन करते आ रही है इस वर्ष भी 07 अप्रैल को उनके पुण्यतिथि के अवसर पर एक दिवसीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन पटना गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम में किया जाएगा आज उस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं मुख्यालय प्रभारी राजेश यादव, कार्यक्रम के संयोजक राजीव रंजन यादव, सह संयोजक विकास कुमार गोल्डी कोषाध्यक्ष विकास सिंह, मोहित श्रीवास्तव,कुंदन कुमार, सुमीत झा, अजय मुन्ना,कंचन,सुमित शर्मा सुशील कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

बकरीद को लेकर पटना पुलिस अलर्ट: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

बिहार में सड़क परियोजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी, पांच जिलों में 3743 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 12,509 पुरुष-7,312 महिलाएं शामिल

error: