बिहार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाएगी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से 11 अप्रैल को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 199वीं जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया जाएगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दीप प्रज्वलित कर तथा महात्मा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर करेंगे।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक आलोक सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी, जिसमें बिहार के प्रमुख नेता एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति भी रहेगी। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश, पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत पंकज एवं सुभाष चंद्रवंशी, प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और विधायक भाग

Related posts

बकरीद को लेकर पटना पुलिस अलर्ट: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

बिहार में सड़क परियोजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी, पांच जिलों में 3743 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 12,509 पुरुष-7,312 महिलाएं शामिल

error: