बिहार

नारी शक्ति ही सृष्टि का आधार है

फुलवारीशरीफ, अजीत। सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच वाल्मी की ओर से बुधवार को बुद्धा रिसोर्ट में डांडिया उत्सव मनाया गया.डांडिया और गरबा के माध्यम से दुर्गा मां की आराधना की गई जिसमें रंग-बिरंगे गरबा परिधानों में महिलाएं सज-संवर कर इस खुशी के पल में गीत और नृत्य पर झूमती रही. इसके साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने भी डांडिया पर जमकर थिरके. इस कार्यक्रम का आयोजन मोनिका राज एवं सौरभ राज के निर्देशन में संचालित किया गया.

डांडिया और गरबा नृत्य के मनोहारी कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के सचिव महेश चौधरी मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार ई.एन.टी. डिपार्मेंट इंचार्ज एम्स पटना, प्रिया रानी ब्रांच मैनेजर एसबीआई पटना, चंदन मिश्रा ब्रांच मैनेजर बैंक ऑफ़ बड़ौदा पटना, कंचन कुमारी ए.एन.एस. एम्स पटना, प्रोफेसर रंजीत प्रसाद सिंहा वरीय पत्रकार, राकेश कुमार सिंह क्लस्टर हेड कोटेक महिंद्रा बैंक, पंकज ज्ञानी लीगल अस्सिटेंट एडवाइजर, पवन कुमारी ए एन. एस.एम्स पटना के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

Advertisements
Ad 1

मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम को काफी सराहना करते हुए कहा गया की डांडिया का आयोजन पारंपरिकता की याद दिलाती है. इस तरह के आयोजन से हमारी भावी-पीढ़ी को संस्कृति और पर्व त्यौहार की जानकारी मिलेगी.नारी शक्ति ही सृष्टि का आधार है. डांडिया और गरबा से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. मंच के सचिव महेश चौधरी ने सभी अतिथियों कलाकारों एवं दर्शकों को स्वागत करते हुए कहा कि हम अपने बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते हैं.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
इस मौके पर अखिलेश कुमार पांडे, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह अमन, करण, अंजलि कुमार समेत बड़ी संख्या में लोगों ने डांडिया उत्सव का लुत्फ़ उठाया.अंत में संस्था के द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया.

Related posts

महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन की बैठक सम्पन्न, गुरुकुल विस्तार और रक्तदान अभियान पर चर्चा

‘मार्केट नहीं, पार्क चाहिए’ निकली प्रभात फेरी

सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का : रामकृपाल यादव

error: