झारखण्ड

खाना पकाने के दौरान महिला झुलसी

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): जिले के प्रधानखंता के कारीटॉड स्थित जगदीश पंचायत में सोमवार को खाना पकाने के दौरान एक महिला बुरी तरह झुलस गई। जिसे परिवार वालों ने इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि महिला अपने घर में खाना पका रही थी।इसी दौरान चूल्हे में जल रही लकड़ी की आग उसकी साड़ी में लग गयी। जिससे वह झुलस गयी। घायल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। महिला का नाम शांति देवी है।

Related posts

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया

चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान

error: