बिहार

पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि गंगा पाथवे में रोटरी सिटी सम्राट ने सैकड़ों पौधारोपण कर बचाने का लिया संकल्प

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): नई सत्र 2023-24 की शुरुआत पर रोटरी पटना सिटी सम्राट अध्यक्ष मनोज कुमार एवं पर्यावरण चेयरमैन संजीव कुमार यादव ने नेतृत्व में प्रातः बेला मालसलामी थाना अंतर्गत सिमली रोड से प्रभातफेरी निकाला। सदस्यों ने एक हाथ में पौधा एक हाथ में स्लॉगन तख़्ती लिए हुए … बृक्ष लगायेंगे, ऑक्सीजन बढ़ाएँगे, बृक्ष है तो, जीवन है. बारिश लाना है तो , बृक्ष लगाना होगा जैसे नारा लगाते शाहदरा होते हुए दमराही घाट गंगा न्यू पाथवे पहुँचा। जहां सभी सदस्यों ने अपने माता पिता ,गुरुजनों एवं पूर्वजों के नाम पर पौधारोपण किया ।

पर्यावरण चेयरमैन संजीव कुमार यादव ने बताया की जिस तरह से प्रकृति से खिलवाड़ किया जा रहा है । संसाधन का दोहन कर रहे है । पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पौधारोपण करना हमारा दाइत्व बन जाता है।

Advertisements
Ad 1

कोरोना से हमे सीख लेने की ज़रूरत है ।आज रोटरी सम्राट परिवार पीपल, पाकड़, बरगद, नीम,आवाँला, बेल आम, अमरूद, सहित सकड़ों फलदार, ऑक्सीजन युक्त पेड़ लगाकर बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी को बृक्ष वितरण करते हुए बताया की पूरे सत्र में एक हज़ार बृक्ष लगाना हमारा लक्ष्य है। पर्यावरण संरक्षण हमसबों का संकल्प है। पौधारोपण कार्यक्रम में सचिव अभिषेक पैट्रिक, चार्टर प्रसिडेंट विजय यादव, प्रमोद कुमार, राजकिशोर प्रसाद, संजय सिन्हा, कुमुद रंजन, राम कुमार , बिदेश्वरी कपूर, अभिषेक राज, बी आर चौधरी सहित अन्य लोगो ने पौधारोपण किया।

Related posts

यात्री सुविधा दिवस 2026 पर पटना एयरपोर्ट में हुए विविध आयोजन, यात्रियों का हुआ विशेष स्वागत

वंचितों को वरीयता’ के प्रधानमंत्री के विजन को व्यवहार में बदलेगा सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर : विजय कुमार सिन्हा

बिहार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को दुरुस्त करने की बड़ी पहल, यूनिसेफ-यूएनईएससीएपी के साथ कार्यशाला आयोजित

error: