झारखण्ड

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, धनबाद बोकारो में दिखा असर, हुई बरसात

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर धनबाद में भी दिखने लगा है। इसके प्रभाव से राजस्थान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बादल इस ओर आ गये।इससे सोमवार को दिनभर धूप नहीं खिली और आसमान में बादल छाए रहे और मंगलवार को अपराह्न में बारिश ने भी अपनी दस्तक दे दी। अगले तीन-चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। बुधवार को भी बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर ओला बारिश को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि धनबाद और आसपास ओला बारिश की संभावना नहीं है। पर यहां तेज गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। दिन में धूप नहीं खिलने से तापमान में गिरावट आ गयी। दिन का तापमान 20-21 पर जा पहुँचा है। पर रात के तापमान में गिरावट नहीं आएगी और इसके 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।मकर संक्रांति के दिन ज्यादा सर्द रहेगा दिन का तापमान कई दिनों तक बादल छाए रहने और थम थम कर बारिश होने की वजह से मकर संक्रांति के दिन अधिकतम तापमान कम रहेगा। इससे दिन में सर्दी थोड़ी अधिक महसूस होगी। हालांकि रात में तापमान में कोई बड़ा बदलाव की संभावना नहीं है। 16 जनवरी से बादल छंटने और मौसम साफ होने के बाद दिन का तापमान थोड़ा चढ़ेगा और रात में ठंड में मामूली बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मंगलवार अधिकतम 21 न्यूनतम 15 बुधवार अधिकतम 19 न्यूनतम 14 गुरुवार अधिकतम 20 न्यूनतम 13 शुक्रवार अधिकतम 21 न्यूनतम 14

Advertisements
Ad 2

Related posts

गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई गई 357 जयंती मनाई गई

BIG BREAKING : चंपई सोरेन बने झारखंड के मुख्यमंत्री

बड़ी ख़बर : हेमंत सोरेन का इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे राज्य के नए सीएम