बिहार

स्वास्थ्य जाँच कराएंगे, पटना स्वस्थ बनाएंगे

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) राधेश्याम परिवार पटना सिटी की ओर से स्वर्गीय अनिल बंका जी की स्मृति में प्रत्येक माह रविवार को आयोजित होने वाला निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगातार पाँचवें महीने भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह शिविर डॉक्टर अमित बांका के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 27 मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापिका शोभा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राधेश्याम परिवार पिछले 9 महीनों से स्वर्गीय अनिल बंका की स्मृति में लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगातार ऐसे आयोजन कर रहा है।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम संयोजक सगीता झुनझुनवाला ने जानकारी दी कि यह सेवा प्रत्येक माह रविवार को नियमित रूप से मरीजों को प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि अगले महीने निःशुल्क लीवर स्कैनिंग जाँच का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के व्यवस्थापक चक्रेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शिविर के सफल आयोजन में बाबूलाल अग्रवाल, आनंद कमालिया, हरीश हरलालका और रवि कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

Related posts

पटना विश्वविद्यालय के छात्रावासों में सघन छापेमारी, 8 गिरफ्तार!

दानापुर रेल उपखंड में विशेष अभियान, यात्रियों को सुरक्षा व सतर्कता का संदेश

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन का ‘सेकेंड चांस’ अभियान : 22 स्कूलों की 381 अनुत्तीर्ण बालिकाओं को मिल रहा शैक्षणिक सहारा

error: