बिहार

गांव से 15 दिनों से जल संकट, ग्रामीणों में आक्रोश

नालंदा, राकेश  नालंदा नगरनौसा प्रखंड के कैला पंचायत के प्रेमन बिगहा गांव स्थित वार्ड नंबर 7 के निवासी पिछले 15 दिनों से जल संकट से जूझ रहे हैं। पंचायत के उप मुखिया जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि नल जल योजना के तहत लगाए गए सबमर्सिबल मोटर और स्टार्टर के जल जाने से पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है। गांव के लोग पानी के अभाव में बहुत परेशानी का सामना कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय पदाधिकारियों और पीएचईडी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पदाधिकारियों को सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। इस लापरवाही से ग्रामीणों में विभागीय अधिकारियों के प्रति गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related posts

बापू टावर में अलका दास की एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘प्रवाह’ शुरू

पटना में 17 मई को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

अपराधियों को सजा दिलाने की रफ्तार तेज, 4 महीने में 453 को आजीवन कारावास

error: