बिहार

वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या!

पटना(आंनद मोहन): नौबतपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों ने शनिवार की बीते रात को जमालपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 9 के नवनिर्वाचित सदस्य संजय वर्मा की हत्या गोली मार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के सिर में गोली लगी है। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद की है। बताते चलें कि लोदीपुर में गत रात को बिगन मिस्त्री के बेटी की शादी थी। संजय भी बिगन के यहां से शादी का भोज खाकर लौट रहा था कि जमुना राम के घर के पास अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। बिडंबना यह है कि गाँव में बारात आयी थी जिससे गाँव में चहल पहल था। फिर भी अपराधी गोली मार कर भाग गया। पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है, हालांकि परिजनों के द्वारा अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुई है पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

तक्षशिला कॉलेज में 15 दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला शुरू

नवाबगंज में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा को दी गई भावभीनी विदाई

सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

error: