बिहार

कोरोना प्रोटॉकोल के तहत विधान परिषद चुनाव के लिये डाले जायेंगे वोट

अररिया(रंजीत ठाकुर): बिहार विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार का चुनाव आगामी 04 अप्रैल को होना है। स्थानीय प्राधिकार चुनाव के लिये जिले में कुल नौ केंद्र बनाये गये हैं। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने मतदान के दौरान कोरोना संक्रमण के खतरों से बचाव को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किये हैं। जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।

मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त होंगे स्वास्थ्य कर्मी :

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिये कहा गया है। वहीं मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये विशेष चिकित्सकीय दल का गठन करते हुए केंद्रों पर इसकी प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। मतदान केंद्रों पर मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स, थर्मल स्कैनर का इंतजाम कराया जाना है। इस्तेमाल किये गये ग्लब्स को मतदान केंद्र से हटाने के लिये आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित कराने को कहा है। जारी आदेश में जिलाधिकारी ने कहा है कि मतदान के दौरान हर हाल में गृह विभाग बिहार सरकार व निर्वाचन विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश का शत प्रतिशत अनुपालन कराया जाना है। इसे लेकर सभी जरूरी तैयारी सुनिश्चित कराने का निर्देश जिला स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

संक्रमण से बचाव के लिये एहतियात जरूरी :

मामले में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में विधान परिषद चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कराये जायेंगे। इसे लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। विभिन्न स्तरों पर इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेते हुए केंद्र पर सभी जरूरी इंतजाम उपलब्ध कराने को कहा गया है। ताकि इस दौरान संक्रमण के फैलाव से जुड़ी किसी तरह की संभावना को नकारा जा सके। उन्होंने कहा कि संक्रमण के खतरों से बचाव के लिये एहतियात जरूरी है। इसे लेकर जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: