बिहार

प्राथमिक विद्यालय श्यामनगर के प्रधानाध्यापिका के द्वारा विद्यालय भवन से निकाले गए पुराने लोहे की सरिया को अन्यत्र ले जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश

अररिया, रंजीत ठाकुर प्राथमिक विद्यालय श्यामनगर के प्रधानाध्यापिका के द्वारा पुराने स्कूल भवन का सरिया को अवैध रूप से चोरी छिपे अन्यत्र ले जाने से स्थानीय ग्रामीण भड़क गए । ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुराने सरिया को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था जिसके बाद भड़के ग्रामीणों ने सरिया लदे ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया । मामला मंगलवार की देर शाम का बताया जा रहा है । ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापिका नीतू देवी द्वारा देर शाम एक ट्रैक्टर में पुराने भवन का सरिया को चोरी-छिपे ले जाकर बेचने के फिराक में थी । वहीं ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर बथनाहा पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर बथनाहा पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापिका ने बिना समिति एवं वरीय अधिकारियों की अनुमति से विद्यालय का सामान बेचने की नियत से ले जा रही थी।

Advertisements
Ad 1

आक्रोशित ग्रामीण प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। इस बाबत बथनाहा थानाध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में आवेदन प्राप्त हुई है जांचों उपरांत कार्रवाई की जाएगी । बताते चलें कि पुराने स्कूल भवन का रिपयरिंग कर छत ढलाई कार्य 8,65000 की लागत से विभाग के द्वारा किया जाना है। वहीं पूछे जाने पर प्रधानाध्यापिका नीतू देवी ने बताया कि विद्यालय समिति के द्वारा 25 जनवरी को निर्णय लिया गया था कि बेकार पड़े सामान तथा पुराने सरिया को बाजार में बेचकर मिलने वाली राशि को स्कूल के कार्य में लगा दिया जाय जिसके पश्चात पुराने सरिया को बथनाहा बाजार में बेचने ले जा रहे थें।
इस बाबत नरपतगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण सुमन ने बताया कि अभी मै क्षेत्र से बाहर हूँ। मुझे इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर बताया जाएगा।

Related posts

बिहार : कृषि विकास को गति देने के लिए शेखपुरा डीएम गंभीर, टास्क फोर्स बैठक में दिए कई निर्देश

बिहार : सहयोग कार्यक्रम से 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना वीमेंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं सेबी निवेशक जागरूकता पर छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित

error: