बिहार

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (क्षेत्रीय मुख्यालय , पटना) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

पटना, अजित : बुधवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल क्षेत्रीय मुख्यालय (पटना), नवादा, फुलवारी शरीफ, पटना द्वारा आईटीबीपी के 63वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय गांव गौणपुरा में बिग्रेडियर पी० के० जायसवाल, वी०एस०एम०, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय (पटना) के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन कल ग्रामीण पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया. सर्वप्रथम स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें आईटीबीपी पदाधिकारियों द्वारा ग्रामवासियों तथा स्थानीय स्कूली बच्चों को भी स्वच्छता का संदेश देने के साथ ही इसका महत्व समझाया गया.

Advertisements
Ad 1

इसी क्रम में पौधारोपण भी किया गया जिससे भविष्य में होने वाले पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति मिल सके.साथ ही निशुल्क मेडिकल कैम्प भी लगाया गया जिसमें चिकित्सा जांच के साथ ही साथ औषधि वितरण भी किया गया. अंत में स्थानीय जनता/छात्रों को आईटीबीपी वल द्वारा प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न हथियारों का प्रदर्शनी के माध्यम से परिचय कराया गया एवं इसके प्रयोग करने के विषयक जानकारी भी दी गई.इस अवसर पर स्थानीय स्कूल के बच्चों को सतर्कता सप्ताह के दौरान चलाए जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के बारे में एवं पेंटिग प्रतियोगिता के माध्यम से भी जागरूक किया गया है

Related posts

जमीन के नाम पर 54 लाख की ठगी, आरोपी रंजन गुप्ता गिरफ्तार!

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

error: