बिहार

सावन में यूएसए एन किड्स हाई स्कूल में मना ग्रीन डे, बच्चों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

फुलवारीशरीफ, अजीत। निगम कॉलोनी, करौली चक स्थित यूएसए एन किड्स हाई स्कूल में सावन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ ग्रीन डे मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वृक्ष पूजन से हुई. नन्हे बच्चों ने हरे रंग की पोशाक पहनकर सावन, प्रकृति और पर्यावरण पर आधारित गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने नीम, पीपल, बरगद और तुलसी के पौधे लगाए. बच्चों को पौधा गोद लेकर उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया. विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. नीतिश कुमार दांगी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और प्रकृति से जोड़ना भी जरूरी है. प्रधान अध्यापिका रश्मिझा ने कहा कि ग्रीन डे के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण के प्रति प्रेम और जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया। अभिभावक अनीता सिंह और राजीव कुमार ने आयोजन की सराहना की. समापन पर बच्चों को हरे रंग के रिबन और पौधे उपहार में दिए गए. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

श्री दादी जी झूलन महोत्सव का भव्य आयोजन

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

हर घर तिरंगा : किशनगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

error: