बिहार

पटनासिटी में भीषण जाम से लोग परेशान, पुलिस की मदद से खुलता है रास्ता…

पटनासिटी, रॉबीन राज। मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक से लेकर नून का चौराहा तक इन दिनों भीषण जाम की समस्या बनी हुई है। सुबह से लेकर शाम तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच छोटे-छोटे बच्चों सहित यात्रियों को ऑटो और अन्य वाहनों में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। जाम की मुख्य वजहों में सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहनों का परिचालन और ट्रैफिक नियमों व लेन का पालन नहीं करना भी सामने आ रहा है। कई वाहन चालक जल्द निकलने के चक्कर में किसी भी दिशा से वाहन निकालने का प्रयास करते हैं, जिससे जाम और गंभीर हो जाता है।

जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित करने और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने की कोशिश करती है। पुलिसकर्मियों के प्रयास के बाद ही कुछ हद तक जाम खुल पाता है। वहीं, पुलिस की मौजूदगी और हस्तक्षेप नहीं होने पर स्थिति फिर जस की तस बनी रहती है और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर नियमित रूप से यातायात पुलिस की तैनाती की जरूरत है। साथ ही बेतरतीब वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाए, ताकि जाम की समस्या से स्थायी रूप से राहत मिल सके। लोगों ने पटना ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए, जिससे आम लोगों को रोजाना लगने वाले भीषण जाम से राहत मिल सके।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

error: