बिहार

मध्यनिशेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों का हंगामा

नालंदा(राकेश): नालंदा में मध्यनिशेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों का हंगामा. ज़िला मुख्यालय बिहार शरीफ के कचहरी रोड स्थित आरपीएस स्कूल परीक्षा केंद्र के पास परीक्षार्थियों ने स्कूल प्रबंधक पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है. छात्रों के समझाने पहुंची पुलिस के बीच हाथापाई हुई. जाम की सूचना पाकर मौके पर दल बल के साथ पहुंची. परीक्षार्थी मानने को तैयार नहीं थे, हंगामा कर रहे छात्रों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर कुछ छात्रों को पहले से अंदर बुलाकर पढ़वाया जा रहा है लेकिन हमलोगों को अभी तक इंट्री करने नहीं दिया जा रहा है.

Advertisements
Ad 1

वहीं, संचालक का आरोप है कि छात्र केंद्र पर समय से देरी से पहुंचे और गार्ड से बदसलूकी करने लगे. कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताकः कर रही है. परीक्षार्थी आपको बता दें कि आज ज़िले में कुल 29 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं. जो एक पाली में आयोजित किया जाएगा जिसका समय सुबह 10 से 12 बजे तक एक पाली में होगा. इसके लिए 58 स्टेटिक दंडाधिकारी, 14 जोनल व 6 उड़नदस्ता दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. इस परीक्षा में कुल 20006 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर 144 लगाया गया है. जहां कोई भी दुकान खुला नहीं होगा. परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए 06112 235288 नंबर जारी किया है.

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

सरकार ने कहा- देश में पेट्रोलियम और एलपीजी की आपूर्ति सुचारू, उर्वरकों का भंडार भी पर्याप्त

error: