धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): सिंदरी बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया क्वार्टर नंबर 277 निवासी अजय कुमार के तीन तल्ला शिव मंदिर के समीप जनरल स्टोर (दुकान) में सोमवार की देर रात किसी ने आग लगा दी, जिससे दुकान सहित 30- 40 हजार रुपये के सामान जलकर खाक हो गए.।गुमटी भी चपेट में, गुजर-बसर की समस्या।आग की चपेट में बेलगड़िया निवासी रविंद्र ठाकुर की गुमटी भी आ गई. दुकानदार की स्थिति दयनीय बताई जा रही है. वह झोपड़ीनुमा दुकान से किसी तरह अपने परिवार का भरन पोषण कर रहा था. दुकान जल जाने से उसके समक्ष रोजगार की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है.।लगातार को पढ़ने और बेहतर अनुभव के लिए डाउनलोड करें एंड्रॉयड ऐप। ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे।दो अज्ञात के खिलाफ कराया मामला दर्ज।दुकानदार अजय राय ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत बलियापुर थाना को दी है. आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण भुक्तभोगी ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई है. दुकानदार का कहना है कि बेलगड़िया में आए दिन इस तरह की घटना होती रहती है. प्रशासन ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाते हुए गरीबों को बचाने का काम करे.
next post
