पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसी क्रम में मंगलवार को मसौढ़ी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 700 ग्राम गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मसौढ़ी-01 कोमल मीणा ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
