बिहार

बसमतिया में 225 किलो गाजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर इंडो-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना क्षेत्र के वार्ड-05 बसमतिया में सूचना के आधार पर थाना पुलिस एवं एसएसबी के संयुक्त कार्रवाई में 225 किलो गाजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर बसमतिया वार्ड पांच निवासी जयकृष्णा पासवान उम्र 19 वर्ष पिता सावन पासवान तथा बेनेली पट्टी वार्ड- 06, थाना वीरपुर, जिला सुपौल, निवासी भोलानंद पासवान पिता जगदीश पासवान बताया गया है।

Advertisements
Ad 1

मामले की जानकारी देते हुए बसमतिया थानाध्य्क्ष अमर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर नेपाल से मादक पदार्थ गाजा का बड़ी खेप लेकर भारतीय क्षेत्र के बसमतिया वार्ड पांच के रास्ते आने वाला है। सूचना मिलते ही एसएसबी और पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान से गाजा बरामद किया गया है। कहा गिरफ्तार दोनों तस्कर से आवश्यक पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात किया

लखनी बिगहा में नवनिर्मित यातायात थाना भवन का उद्घाटन

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: