बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्री जीतन राम माँझी और मंत्री संतोष सुमन की इफ्तार पार्टी में शिरकत की

पटना,  विक्रम कुमार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 12, स्ट्रैंड रोड, पटना में केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम माँझी एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुये।

मुख्यमंत्री को केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया।

इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई। दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे की दुआ मांगी।

इस अवसर पर केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्री अनिल कुमार, विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं रोजेदार उपस्थित थे।

Related posts

पानी के तेज बहाव में 8 वर्षीय बच्ची की डूबकर मौत, शौच के लिए निकली थी घर से

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

कनहैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलितों के घर तोड़ने का आरोप, भाकपा माले ने कार्रवाई की मांग की

error: