बिहार

नेपाल से लाई जा रही 130.8 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। सीमावर्ती क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फुलकाहा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बुधवार रात छापेमारी कर 130.8 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। तस्करी में प्रयुक्त दो ग्लैमर एवं एक अपाचे बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारी मात्रा में शराब की खेप भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने वीरपुर-बथनाहा मार्ग स्थित लक्ष्मीपुर वार्ड 10 फुटानी चौक के समीप घेराबंदी कर कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 108 लीटर नेपाली देसी दिलवाले शराब एवं 12 लीटर बीयर तथा 10.8 लीटर नेपाली अंग्रेजी शराब, कुल 130.8 लीटर शराब बरामद की। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान श्रवण कुमार यादव (पिता- सजेंद्र यादव, ग्राम मधुरा उत्तर वार्ड संख्या-4) तथा नीरज कुमार यादव (पिता- वीरेंद्र यादव, ग्राम खैरा चंदा वार्ड संख्या-4) के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ कर । आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। इस अभियान में थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, अपर थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार, पीटीसी विपिन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

Advertisements
Ad 1

क्या बोले थाना अध्यक्ष :

थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर नेपाल से शराब की बड़ी खेप लेकर तोप नवाबगंज होते हुए वीरपुर-बथनाहा मार्ग से पश्चिम दिशा की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर लक्ष्मीपुर वार्ड 10 फुटानी चौक के समीप घेराबंदी की गई और शराब के साथ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Related posts

किन्नरों के साथ मारपीट व छिनतई, सोने के आभूषण और मोबाइल लूटे

राजस्व कर्मचारी व दलाल 45 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार!

संपतचक के घर से चल रहा था नशे का बड़ा कारोबार, एक गिरफ्तार!

error: