बिहार

दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद!

फुलवारीशरीफ, अजित। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के अल्वा कॉलोनी से दो शातिर चोरों को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान छोटू उर्फ चुहवा (उम्र 25 वर्ष, निवासी उत्तरी संगत, फुलवारी शरीफ) और अली रहमान (उम्र 19 वर्ष, निवासी नया टोला, फुलवारी शरीफ) के रूप में हुई है.

सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी चोरी के मोबाइल को बेचने के फिराक में हैं. थानाध्यक्ष ने गश्ती पदाधिकारी और सशस्त्र बल के साथ छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा. इनके पास से सैमसंग कंपनी का एक स्क्रीन टच मोबाइल बरामद हुआ है, जो लॉक अवस्था में था.

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह मोबाइल महावीर कैंसर संस्थान से चोरी किया था और लॉक तोड़वाकर बेचने की तैयारी में थे. इस मामले में फुलवारी शरीफ थाना कांड संख्‍या-1614/25, दिनांक 02.10.2025, धारा 317(4)/317(5) भा.दं.वि. के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

अपराधिक इतिहास-

गिरफ्तार छोटू उर्फ चुहवा पर चोरी, लूट, एनडीपीएस और मद्यनिषेध अधिनियम सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं. वर्ष 2012 से लेकर 2024 तक फुलवारी शरीफ और रेल थाना क्षेत्र में चोरी, अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में उसके खिलाफ कई बार मामला दर्ज हो चुका है।

Related posts

छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, सीजेएम के समक्ष पेशी के बाद बेऊर जेल भेजने की तैयारी

नए शिक्षा मंत्री होंगे केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल

error: