बिहार

टीपीएस कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार संपन्न

पटना, अजित। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत टीपीएस कॉलेज, पटना के रसायन शास्त्र एवं भौतिकी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 18-19 सितंबर को किया गया। सेमिनार का विषय “Recent Advancements in Basic, Applied and Materials Science (RABAMS-2025)” रहा।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य सह कार्यक्रम संरक्षक प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य अध्यक्षता में आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुशोभन पलादी एवं सह संयोजक डॉ. देवरावती घोष रही।

सेमिनार में विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों शोधार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने मौखिक प्रस्तुतीकरण एवं पोस्टर प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के रसायन शास्त्र विभाग के शोधार्थी एवं जेआरएफ क्वालिफाइड चंदन कुमार चंचल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं जंतु विज्ञान विभाग के शोधार्थी अंकित कुमार एवं शिवम कुमार को भी प्राचार्य प्रो. शांडिल्य ने सम्मानित किया।

Advertisements
Ad 1

सम्मान समारोह में प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन शोध कार्य को प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शोध के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।

इस मौके पर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज प्रो. (डॉ.) कृष्णनंदन प्रसाद, आरआरएस कॉलेज मोकामा के प्राचार्य प्रो. बिपिन कुमार, एवं टीपीएस कॉलेज के प्रशाखा पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

error: