बिहार

रानीपुर में जुआ खेलते दो अपराधी गिरफ्तार, एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद!

फुलवारीशरीफ, अजित। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना के निर्देशन में फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने रविवार को रानीपुर देवी मंदिर के पास से दो अपराधियों को हथियार और जुआ सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक उस स्थान पर जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान दो अपराधकर्मी विशाल राज और धर्मेंद्र कुमार को एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, 500 रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और एक ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया गया. इस मामले में फुलवारीशरीफ थाना कांड संख्या 1710/25, दिनांक 19.10.2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 318(4)/3(5), 4/13 बंगाल जुआ अधिनियम तथा 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार अपराधी विशाल राज, विजय मेहता का पुत्र है और रानीपुर, फुलवारीशरीफ का निवासी है. उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है. वह फुलवारीशरीफ थाना कांड संख्या 1846/24, दिनांक 29.11.2024, धारा 126(2)/109/3(5) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट का अभियुक्त रह चुका है. दूसरा गिरफ्तार अपराधी धर्मेंद्र कुमार, नन्हु पाल का पुत्र है और जैन कॉलोनी, फुलवारीशरीफ का निवासी है। छापेमारी दल में दिवाकर कुमार, गोपाल जी मिश्रा, मनीष कुमार, ज्योति कुमारी, अबु सुफियान खान, राजेश कुमार तथा सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों का खुलासा किया जा सके।

Related posts

लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात किया

लखनी बिगहा में नवनिर्मित यातायात थाना भवन का उद्घाटन

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: