बिहार

गाजा के साथ दो गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को भेजा गया जेल

अररिया(रंजीत ठाकुर): बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडो-नेपाल सीमा से सटे शनिवार के अहले सुबह पथरदेवा बीओपी के जवानों ने जिमराही गांव के निकट सीमा सड़क कजरा पुल के पास नेपाल से भारत की ओर मोटरसाइकिल से आ रहे दो व्यक्तियों को एक किलो गाजा के साथ धर दबोचा गया ।

बथनाहा ओपी अध्यक्ष नंद किशोर नंदन ने बताया कि एसएसबी 56 वीं वाहिनी फुलकाहा के सहायक कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी के द्वारा शनिवार को एक किलो गाजा सहित दो व्यक्तियों को बथनाहा पुलिस को सौंपा गया है ।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्ति डुमरिया निवासी 31 वर्षीय राधेश्याम मंडल तथा 22 वर्षीय टीपू कुमार है जिन्हें न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है । मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यवाई फुलकाहा बीओपी प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी के नेतृत्व में पथरदेवा बीओपी के जवानों के द्वारा की गई है।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, सजगता से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण का निदेश

बिहार प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी रोहन गुप्ता ने गुरु घर में माथा टेका

रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या!

error: