बिहार

एससी/एसटी एक्ट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष चौक थाना ने बताया कि चौक थाना कांड संख्या 391/26, दिनांक 15 जुलाई 2026 में वादी अनिल राम, निवासी ग्राम कमाशीको द्वारा मारपीट एवं जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

मामले में नामजद आरोपित रोहित कुमार एवं लालमोहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

Related posts

विजयादशमी पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रावण दहन

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

error: