बिहार

हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, शराब कांड में एक अन्य भी भेजा गया जेल

अररिया, रंजीत ठाकुर। शुक्रवार को घूरना थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. मेराज (पिता- मो. हजरत) एवं सामेद (पिता- लालू), दोनों निवासी पथराहा वार्ड संख्या-07, थाना घूरना, जिला अररिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार घूरना थाना कांड संख्या-61/26, दिनांक 16 जुलाई 2026, जो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 126(2), 127(2), 115(2), 118(1), 109, 351(3) एवं 3(5) के तहत दर्ज है, में दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। यह मामला हत्या के प्रयास से संबंधित है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहीं, घूरना थाना पुलिस ने एक अलग कार्रवाई में शराब से जुड़े एक मामले में सुशील कुमार को भी गिरफ्तार किया। उसे भी न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

error: