बिहार

घूरना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 79.8 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। घूरना थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक युवक को 79.8 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त एक होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशील कुमार (22 वर्ष), पिता महेश पासवान, निवासी बनेलीपट्टी, थाना वीरपुर, जिला सुपौल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोटरसाइकिल से नेपाली शराब की खेप लेकर जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 79.8 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। घूरना थाना पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

error: