ताजा खबरें

बीस बिघा की पुआल जल कर राख!

WaterMark 2021 01 05 13 12 12

सतवन: करपी प्रखंड के सतवन गांव में किसान बुध साव एवं कलक्टर कुशवाहा के धान के पूआल में विगत दिनों लगीं आग से पंद्रह- बीस बिघा की पुआल जल कर राख हो गया था। मौके पर जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने पहुंच कर पीड़ित परिवार वाले को सांत्वना दी तथा आर्थिक सहायता प्रदान की। जिला पार्षद ने कहा कि जिले में आगजनी की धटनाएं बढ़ी है। हाल में नेवाना सरमसपुर, विथरा, बारा, खटांगी सहित दर्जनों गांवों में आगलगी से किसानों के लाखों का फसल जल कर राख हो गया है। किसानों को आशंका है कि कहीं असामाजिक तत्व तो इस आगजनी घटनाएं तो नहीं कर रहा है। जिला पार्षद ने जिला पदाधिकारी से मांग की है कि इस ठंड मौसम में जिले में अचानक आगजनी की घटनाएं बढ़ी है, जिसे गंभीरता से जांच कराए, तथा पीड़ित किसानों को जिला प्रशाशन आगे आकार आर्थिक मदद करे एवं जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष की भी किसानों को जले फसल का मुआवजा नहीं मिला है, उसे भी शीघ्र भुगतान कराएं। इस मौके प्रमोद साव, निशिकांत कुशवाहा, अमित कुमार चंद्रवंशी, गोपाल चंद्रवंशी सहित स्थानीय चौकीदार भी उपस्थित थे।

Related posts

दीपावली बनी ऐतिहासिक, वीर महिला जवानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने किया पारंपरिक लोकनृत्य

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित