झारखण्ड

बारह चक्का ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, लोगों ने की सड़क जाम

झरिया(न्यूज़ क्राइम 24): सिंदरी मार्ग को जाम करते स्थानीय लोग।धनबाद जोरापोखर थाना क्षेत्र के फूसबांग्ला में शनिवार 18 जून को बारह चक्का ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. आक्रोशित लोगों ने फूस बांग्ला में झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. मृतक समीर मेहता भौरा का रहनेवाला और जगदम्बा मेडिकल का बताया गया है.. सूचना मिलने पर जोरापोखर पुलिस पहुंची. स्थानीय लोग झरिया सिंदरी मार्ग पर हाइवा परिचालन बंद करने की मांग कर रहे हैं. गौरतलब है कि 10 दिन के अंदर ही फुसबांग्ला में हाइवा से मौत की यह दूसरी घटना है.

Related posts

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल हुए शामिल

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

error: