बिहार

मोहल्ले वाले जलजमाव से परेशान, निगम एवं स्थानीय प्रतिनिधि बेखबर

नालंदा(राकेश): बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 खासगंज मोहल्ले में जलजमाव की समस्या पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। बावजूद न तो अब तक इस पर नगर निगम प्रशासन और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधि ही इसके निराकरण को लेकर कोई पहल कर रहे हैं।

मोहल्ले वासियों का कहना है कि मेयर, डिप्टी मेयर एवं वार्ड पार्षद के द्वारा कई बार आकर स्थिति का जायजा लिया गया है। बावजूद अब तक जलजमाव की समस्या से मोहल्ले वासियों को छुटकारा नहीं मिल सका है। स्थिति ऐसी है कि बिना नाले के पानी से गुजरे रास्ता तय ही नहीं हो सकेगा। यही कारण है कि आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहीं जब लोग नमाज पढ़ने जाते हैं तो इसी नाले के पानी से होकर जाना पड़ता है ऐसे में वे लोग नमाज पढ़ने से भी वंचित रह जा रहे हैं। क्योंकि नवाज पाक साफ होकर पढ़ना है, ऐसे में वे लोग खुद को पाक साफ नहीं रख पा रहे हैं।

मोहल्ले वासियों ने कहा है कि अगर निगम या स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन लोगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में वे लोग इसे लेकर आंदोलन भी करेंगे।

Related posts

कनहैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलितों के घर तोड़ने का आरोप, भाकपा माले ने कार्रवाई की मांग की

पटना में बाढ़ की स्थिति पर रविशंकर प्रसाद ने अधिकारियों से की बात, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

नवनिर्मित 30 बेड के ICU का स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन किया

error: