बिहार

एसडीवी के प्रांगण में वृक्ष वितरण समारोह, विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

फुलवारीशरीफ, अजित। एस.डी.भी. पब्लिक स्कूल, पटना के प्रांगण में गुरुवार क़ो ‘वृक्ष वितरण समारोह’ का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया. इस अवसर पर वन विभाग से कशिश कुमार और ज्योति प्रकाश सहित विद्यालय के निदेशक राजेश्वर कुमार, उप-निदेशक अनिल कुमार, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार, उप-प्रधानाचार्य सुरेश कुमार पाण्डेय, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और कक्षा प्रथम से द्वादश तक के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण के साथ हुआ. इसके बाद विद्यार्थियों को वृक्षों का महत्व बताते हुए फलदार, छायादार और औषधीय पौधे निःशुल्क वितरित किए गए. उप-प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक वृक्ष लगाना चाहिए और उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।

Advertisements
Ad 1

शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका के बारे में जागरूक किया. विद्यार्थियों ने भी संकल्प लिया कि वे दिए गए पौधों को लगाकर उनकी उचित देखभाल करेंगे।

Related posts

एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

error: