बिहार

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान द्वारा कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की कुल 24 शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए और अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रखी।

Advertisements
Ad 1

पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जनता दरबार के आयोजन से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ मंच मिला, जिससे आमजन में संतोष का माहौल देखा गया।

Related posts

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सेंट कैरेंस हाई स्कूल के छात्रों ने मेदांता अस्पताल का किया शैक्षणिक भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को जाना

मदर्स इंटरनेशनल अकादमी में विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण, बच्चों ने लिया हरित जीवन का संकल्प

error: