बिहार

किन्नरों के साथ मारपीट व छिनतई, सोने के आभूषण और मोबाइल लूटे

पटना, अजित। पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र में किन्नरों के साथ मारपीट, छिनतई और लूटपाट का मामला सामने आया है. बदमाशों ने किन्नरों के एक समूह पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया तथा सोने के आभूषण और मोबाइल फोन छीन लिए. घटना को लेकर पीड़िता की शिकायत पर गौरीचक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मई की रात करीब 11:45 बजे किन्नरों का एक समूह अपने घर लौट रहा था. रास्ते में बेलदारी चक स्थित नव्या हॉस्पिटल के समीप वे लोग चाय पीने के लिए रुके थे. इसी दौरान बेलदारी चक की ओर से करीब 20 युवक वहां पहुंचे और समूह को घेर लिया. आरोप है कि युवकों ने पहले नैना नामक किन्नर के साथ मारपीट शुरू कर दी।

साथ मौजूद अन्य किन्नरों ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने सिमरन राणा, डॉली और रिया के साथ भी बेरहमी से मारपीट की. पीड़ितों के अनुसार हमलावरों के हाथ में लाठी और फरसा भी था. मारपीट के दौरान कई लोगों को गंभीर चोटें आईं और सिमरन राणा बेहोश होकर गिर पड़ी।

Advertisements
Ad 1

पीड़िता सिमरन राणा ने बताया कि हमलावरों ने उनके गले की सोने की चेन, कान के आभूषण और अन्य कीमती सामान छीन लिया. बदमाश मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए तथा दो मोबाइल फोन तोड़ दिए. उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 20 लोगों ने मिलकर हमला किया और विरोध करने पर लगातार मारपीट करते रहे।

घटना में घायल सिमरन राणा को साथियों द्वारा इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद 3 जून को वह गौरीचक थाना पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई. सिमरन राणा ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से देवकुली क्षेत्र में रह रही हैं और इससे पहले कभी इस तरह की घटना का सामना नहीं करना पड़ा था।

गौरीचक थाना पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. इधर घटना के बाद किन्नर समुदाय में आक्रोश व्याप्त है. पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

Related posts

लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम बोले- फरियादी को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

आरा रेलवे स्टेशन पर “रुमाल गैंग” का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार!

राजस्व कर्मचारी व दलाल 45 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार!

error: