बिहार

आरा रेलवे स्टेशन पर “रुमाल गैंग” का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार!

आरा, (न्यूज़ क्राइम 24) आरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को झांसा देकर ठगी करने वाले कुख्यात “रुमाल गैंग” के खिलाफ जीआरपी आरा एवं आरपीएफ आरा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोजपुर जिले के मौली निवासी सुनील डोम एवं विशाल राम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 3 जून को प्राप्त शिकायत के आधार पर जीआरपी और आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 9,800 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन तथा एक सोने का लॉकेट बरामद किया गया। बरामद सामान को पीड़ितों को वापस सौंप दिया गया है।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को लालच एवं बहकावे में फंसाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था। जीआरपी एवं आरपीएफ ने बताया कि गिरोह के एक अन्य सदस्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी अजनबी के झांसे या लालच में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे पुलिस को दें।

Related posts

पीएम सूर्य घर योजना : शेखपुरा में 404 आवेदन प्राप्त, डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का दिया निर्देश

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा की आग, भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

सांसद रविशंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

error: