बिहार

यातायात संचालन कार्यालय नवनिर्मित कक्ष में स्थानांतरित, ट्रैफिक एसपी ने किया निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात पुलिस के बेहतर और सुचारू संचालन को लेकर मंगलवार को यातायात संचालन कार्यालय को एकता भवन से स्थानांतरित कर नवनिर्मित कक्ष में शिफ्ट किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात सागर कुमार द्वारा नए कार्यालय का निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

Advertisements
Ad 1

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात ने कार्यालय के सुचारू कामकाज को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्यालय परिसर में ‘लाइन डे’ का आयोजन भी किया गया, जिसमें यातायात पुलिस के कर्मियों की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक यातायात ने व्यक्तिगत रूप से सुना। उन्होंने कर्मियों की शिकायतों के त्वरित एवं विभागीय समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। पुलिस अधीक्षक यातायात ने आगामी दिनों में यातायात व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस पहल से यातायात व्यवस्था में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और कर्मियों के मनोबल में वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts

मेदांता पटना में अत्याधुनिक ‘मदर एंड चाइल्ड सेंटर’ का माननीय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले को दी 744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

रिर्जव बैंक के गर्वनर तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

error: