ताजा खबरेंबिहार

कल भारत बंद: झारखंड में कल सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है। अलग-अलग जगहों पर लोग हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को अग्निपथ योजना पर प्रदर्शन का चौथा दिन रहा। जिसमें प्रदर्शन के दौरान लगातार सरकारी संपत्तियों को निशाना बनाया गया। वहीं अब 20 जून यानी कल सोमवार को फिर से भारत बंद का ऐलान किया गया है। यूपी और बिहार में छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो चला है और इसी को देखते हुए शहर-शहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Advertisements
Ad 1

वहीं झारखंड सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। हेमंत सोरेन सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सोमवार को कुछ संगठनों की ओर से भारत बंद की अपील की गई है। इस बंद को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखें। झारखंड के शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने यह आदेश जारी किया है। इस आदेश को सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को मैसेज के जरिये भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: