बिहार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना को किया गया नमन

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) रविवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में एवं भारतीय सेना के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा आगमकुंआ मंडल अध्यक्ष नरेश मेहता के नेतृत्व में सुबह 9 बजे स्थानीय कुशवाहा पंचायत बैठका से आरंभ हुई।

तिरंगा यात्रा गुलजारबाग स्टेशन, गुलजारबाग गुमटी, नवाब बहादुर रोड होते हुए पुनः तुलसी मंडी पंचायत बैठका पर समापन को पहुँची। यात्रा के दौरान देशभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। “भारत माता की जय”, “भारतीय सेना ज़िंदाबाद” तथा “वंदे मातरम्” जैसे नारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

Advertisements
Ad 1

इस गौरवमयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में देशभक्त नागरिक शामिल हुए। प्रमुख रूप से विनय केसरी, अजय पंडित, राजू कर्ण, बाबू भाई, मोहम्मद शाहिद अंसारी, दीपक कुमार शर्मा, राजू मेहता, पप्पू कुमार, गुड्डू, स्मिता रानी, अनिता शर्मा, रिंकी जायसवाल, संजय मालाकार सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और भारतीय सेना के सम्मान में अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन 1100, 30 दिन में निपटारा न होने पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

तेज आंधी में पेड़ गिरने से युवक की मौत, हंगामे और पुलिस पर हमले में 17 गिरफ्तार!

जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं 20 शिकायतें, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

error: