बिहार

आईडीबीआई बैंक की CSR पहल के तहत तीन विद्यालयों को मिला जरूरी संसाधन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आईडीबीआई बैंक, अशोक राजपथ शाखा (SOL 2199) द्वारा शनिवार को SEED 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत एक सराहनीय CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत पटना के तीन सरकारी विद्यालयों प्राथमिक विद्यालय अंटाघाट, उर्दू मध्य विद्यालय दर्जिटोला बांकीपुर एवं राजकीय मध्य विद्यालय दरियापुर गोला में अध्ययनरत बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस CSR कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में 26 पंखे, 2 डेस्कटॉप कंप्यूटर, 1 प्रिंटर, 10 स्टील की कुर्सियाँ, 1 अलमीरा, 6 दीवार घड़ियाँ प्रदान की गईं।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक पटना रीजनल ऑफिस की प्रबंधक स्वाति दास, अशोक राजपथ शाखा के अधिकारीगण एवं तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एहसान अहमद, रविशंकर प्रसाद सिंह, और राजेश कुमार – मौजूद रहे। विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी तथा अन्य स्टाफ इस सहयोग से अत्यंत उत्साहित दिखे और बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालयों ने बैंक द्वारा किए गए इस सामाजिक प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की और भविष्य में भी IDBI बैंक से जुड़कर बच्चों के शैक्षणिक विकास में भागीदारी की इच्छा जताई।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: