क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी लूटकांड में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पटनासिटी, रॉबीन राज। पटनासिटी लूट कांड में मुख्य तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। प्रेस वार्ता कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 पटना सिटी के डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया की बीते 22 अप्रैल को जीरो माइल स्थित एमेजिंग कंपनी के कर्मचारी विवेक कुमार अपनी मोटरसाइकिल से कंपनी का पैसा बैंक में जमा करने जा रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों ने पटना साहिब स्थित ओवर ब्रिज पर हथियार के बल पर दिनदहाड़े रूपयो से भरा बैग लूट कर फरार हो गए।

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम का गठन कर 48 के घंटे के अंदर ही लुटेरे गैंग के सदस्यों में से दो मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वहीं CCTV और वैज्ञानिक अनुसंधान कर  पुलिस टीम ने उत्तरप्रदेश के बनारस में छापेमारी कर एक और मुख्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार करने में सलफलता हासिल की हैं। जिसके पास से 40 हजार नगद और एक मोबाइल बरामद किया गया हैं। घटना में शामिल और अन्य आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही हैं जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: