बिहार

कारगिल चौक पर अनियंत्रित कार का कहर, तीन घायल; चालक गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित कारगिल चौक के पास सोमवार की संध्या एक अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisements
Ad 1

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटना से नाराज घायल व्यक्तियों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए कार चालक एवं वाहन में सवार अन्य लोगों के साथ मारपीट कर दी, जिससे वे भी घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। वहीं चालक के साथ मारपीट करने तथा कार को क्षतिग्रस्त करने के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता चुनाव संचालन का कार्य करेंगे

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में बड़ा फैसला, राजेश चौधरी बने वाइस-चेयरमैन

error: