अररिया, रंजीत ठाकुर। बसमतिया थाना पुलिस ने तीन हथियारबंद अपराधियों को बुधवार के देर शाम गिरफ्तार किया है बताया जाता है कि एक व्यक्ति की हत्या करने की नियत से तीनों अपराधी बसमतिया बाजार आए थे। बसमतिया थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिलते ही टीम भेजकर त्वरित कार्रवाई करते हुवे अपराधियों को मौके से धर दबोचा।
वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में से दो नेपाल के सुनसरी जिले के निवासी हैं और एक स्थानीय निवासी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में नूर सलाम (32 वर्ष)भौकरहा, जिला- सुनसरी, नेपाल। मोहम्मद जमशेद (20 वर्ष) तितिरखौना, जिला- सुनसरी, नेपाल तथा खुर्शिद अंसारी (32 वर्ष)भौकरहा नेपाल ,स्थाई पता- बबुआन, थाना- घूरना, जिला- अररिया बताया जाता है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से देशी कट्टा 01, जिंदा कारतूस 01 बरामद किया गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा गिरफ्तार अपराधियों से आवश्यक पूछताछ के बाद गुरुवार को अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है।
